गढ़वा, अप्रैल 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे गाय पालन प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को किया गया। प्रशिक्षण ले रहे लोगों के बीच मझिआंव के बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय, फैकल्टी पंकज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर बीपीएम शिव कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सिर्फ खेती कर किसान अपनी आय दोगुनी नहीं कर सकते हैं। अगर किसान खेती के साथ पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाते है तो उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। फैकल्टी पंकज कुमार वने कहा कि आप सभी को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया । ट्रेनिंग के दौरान सिलेबस के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। आप सभी लोग ट्रेनिंग के बाद खुद का रोजगार करें। आपको संस्था की ओर से सहयोग किया जाएगा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.