पशुपालन: 15 अगस्त तक खुरपका-मुंहपका का टीकाकरण
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- बरसात के मौसम को देखते हुए पशुपालन विभाग ने गाय, भैंस, बकरी सहित अन्य पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू कर दिया है। 15 अगस्त तक अभियान में पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोग से बचाव के एहतियाती उपाय किए जाएंगे। टीकाकरण नि:शुल्क है। इसके लिए विभाग की टीम गांव गांव पहुंच रही हैं। साल में दो बार चलने वाले टीकाकरण अभियान के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किये गए हैं। इसके लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। पहले चरण में खुरपका के बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील दत्त का कहना है इस अभियान में 15 जुलाई तक टीके लगाए जाएंगे। विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि जिले में पौने चार लाख गो एवं महीषवंशीय पशु हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.