फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, सरसमल। मुर्रा नस्ल की अधिक दूध देने वाली भैंसों की पहचान के लिए पशुपालन विभाग ने गांव फज्जूपुर नीमका में दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें पशुपालक हर्ष नागर की दो भैंसों का चयन हुआ। दोनों के लिए उन्हें कुल 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। प्रतियोगिता में पशुपालक हर्ष नागर की दो मुर्रा भैंसों का लगातार तीन दिन तक दूध रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन के औसत के आधार पर एक भैंस ने 21 किलो और दूसरी ने 19 किलो दूध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...