लखनऊ, जनवरी 28 -- नगर निगम की कार्रवाई से बचने के लिए पशुपालकों ने अजब काम कर दिया। बिजनौर रोड के रॉयल सिटी में गाय-भैंस को छुपाने के लिए बुधवार को पशुपालक ने उन्हें अपने बेडरूम और ड्राइंग रूम में बंद कर दिया। हालात ऐसे बने कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद ताला खुलवाकर 19 गाय-भैंस को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान जानवरों ने कमरों को गोबर-गोबर कर दिया। नगर निगम की पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि यह पहला मामला है, जब जानवरों को छुपाने के लिए किसी ने अपने बेडरूम और ड्राइंग रूम का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, कार्रवाई से बचने के लिए पशुपालक ने घर के अंदर जानवरों को बंद कर दिया था। रॉयल सिटी कॉलोनी, गडौरा में जैसे ही नगर निगम की टीम पहुंची, डेरी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई थी। तीन घंटे की जद्दोजहद, फिर खुला ताला नगर निगम, पशु कल्याण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.