बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- थरथरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की घटना थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने पशुपालक को कट्टा की नोंक पर बंधक बनाकर दुधारू भैंस लूट ली। पीड़ित उपेन्द्र पासवान ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें दोनों ओर से कट्टा भिड़ा दिया और एक बदमाश भैंस खोलकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने संतन बिगहा मोड़ के पास फायरिंग की। इससे ग्रामीण वापस लौट गये। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब तक बदमाश फरार हो गये थे। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.