हरदोई, मार्च 21 -- मल्लावां। बिचपुरवा गांव के मजरा शाहपुर पवार निवासी संजय ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 10 मार्च को भैंसे गोंडा में बंधी थी। परिवार के ही नेक राम, मौजी लाल, सुभाकली ने दोनों भैंसों को डंडों से पीटा। एक आंख दोनों भैंस की फोड़ दी। जब कहाँ तो पत्नी को गाली गलौज करके लात घूसों व डंडों से पीटा। जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...