हापुड़, अप्रैल 10 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर-माजरा में चोर एक पशुपालक के बाड़े से दस बकरियां चोरी कर ले गए। वारदात के बाद पशुपालक में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मीरपुर-माजरा निवासी राजीव ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बकरी पालन का कार्य करता है। उसने अपने घर के पास बने बाड़े में करीब 46 बकरियां बांध रखी थीं। 28 मार्च की देर रात करीब उसे बकरियों के शोर की आवाज सुनाई दी, जिस पर उसकी नींद खुल गई। आनन फानन में वह तुरंत बाड़े में पहुंचा तो वहां बकरियों की संख्या कम दिखाई दी।जब उसने बकरियों की गिनती की तो पता चला कि बाड़े से दस बकरियां गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर बकरियों को चोरी कर ले गए। आसपास के क्षेत्र में पीड़िता ने बकरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.