पशुपालक के डेढ़ लाख मूल्य के आठ बकरे चोरी
मऊ, मई 26 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर नवापुरा मलिक टोला में सोमवार की रात एक पशुपालक के यहां से डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आठ बकरे चोरी हो गए। बकरीद पर्व पर बिक्री के लिए पशुपालक ने बकरे खरीदकर घर में रखे हुए थे। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर नवापुरा में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मलिक टोला निवासी अब्दुल्लाह पुत्र मौलवी वजीउलाह के घर को निशाना बनाया। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से सभी आठ बकरे चुरा लिए। मंगलवार सुबह जब अब्दुल्लाह को घटना का पता चला, तो उन्होंने और आस-पास के लोगों ने मिलकर पशुओं की काफी खोजबीन की। लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए बकरों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.