पशुपालक की 22 भेड़ उठा ले गए कार सवार चोर
मिर्जापुर, जून 28 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवादसंतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में शुक्रवार की रात सड़क किनारे पशुपालक की बँधी 22 भेड़ कार सवार चोर उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी रमेश पाल पशुपालक हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह रात घर के पास खेत में भेड़ बांध रखे थे। घर के पास वह सोए थे। रात लगभग दो बजे कुछ लोग कार से पहुंचे। वें सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर दिए। खेत में बंधी भेड़ को कार में लादने लगे। भेड़ों की आवाज सुनकर नींद खुली तो शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर कार लेकर भाग निकले। जब भेड़ों की गिनती किया तो 22 भेड़ गायब थे। पीड़ित ने तत्काल पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और वापस लौट गई। पशुपालक पूरी रात बाइक से इधर उधर भटकता रहा, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.