औरैया, अप्रैल 11 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली में अज्ञात चोरों ने एक पशुपालक की 10 बकरियां चोरी कर लीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम निवासी अंजू देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रही थीं, तभी देर रात चोर घर में घुसकर रस्सी काटकर बकरियां ले गए। खटपट की आवाज पर जागने तक चोर चारपहिया वाहन से फरार हो चुके थे। पीड़िता ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है। उपनिरीक्षक यतेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...