मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुरौल। प्रखंड के द्वारिकापुर गांव में बुधवार को पशुपालक किसान संघ की बैठक हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि पशुपालक किसानों को समस्या के निदान को लेकर एकजुट, संगठित होकर गांव में संघ को सशक्त बनाना होगा। बैठक में पशुपालक समाज की कठिनाई, पशुपालक की समस्या व निदान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रमोद कुमार को प्रखंड संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर अवधविहारी ठाकुर, तिमुल के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र राय, औराई के राजेश शाही, कटरा के अशोक शर्मा, कुढ़नी के राजेश कुमार, मुशहरी के मुक्तेश्वर मुकेश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.