गया, अप्रैल 15 -- मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से टिकारी में संगोष्ठी सह पशु मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के 10 पशुपालकों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट पशुओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिवनगर दुग्ध उत्पादक समिति के पशुपालक किशोरी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके पशु की गुणवत्ता, दुग्ध उत्पादन क्षमता व समुचित देखभाल को देखते हुए निर्णायक मंडल की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं प्रबंध निदेशक हेमेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पशुपालकों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा उन्हें आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में पूरे मगध प्रमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.