गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के पशुओं को एफएमडी (मुहपका और खुरपका) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन की ओर से दो लाख वैक्सीन के लिए डिमांड किया गया है। जबकि पहले चरण में गाजीपुर को 90 हजार वैक्सीन मिला है। ब्लाक स्तर टीम पशुपालकों के घर घर जाकर पशुओं को टीका लगाने में जुटी हुये है। पशुपालन विभाग की ओर से पांच लाख पशुओं को टीकाकरण कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें चार माह से अधिक उम्र के सभी पशुओं को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं।विभाग की ओर से हर वर्ष पशुओं को टीके लगाए जाते हैं। खुरपका-मुंहपका रोग एक अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है। यह खुरों वाले पशुओं जैसे- गाय, भैंस, भेंड़, बकरी और सूअर में होता है। इससे पीड़ित प...