पशुपालकों को हरा चरा उत्पादन के दिए टिप्स
बलिया, जून 10 -- मनियर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में चारा विकास कार्यक्रम के तहत बुधवार को पशुपालकों व कृषकों की बैठक हुई। इसमे पशुपालकों व कृषकों बताया गया कि खेतों में आधुनिक मशीनों ( कम्बाइंड) द्वारा मड़ाई के चलते सूखा चारा की भारी कमी होती जा रही है। सूखा चारा उत्पाद में कमी के कारण महंगा होता जा रहा है। जिससे सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए हाईब्रिड नेपियर घास नि:शुल्क वितरण कराया जा रहा है। पशुओं को हरा चारा खिलाने से दूध में वृद्धि होगी तथा पशुओं के सेहत के लिए लाभप्रद व स्वस्थ रहते हैं। इस मौके पर डॉ. पीएन पाण्डेय, डॉ. मुकेश यादव, संदीप यादव, नीरज उपाध्याय, बबलू, गणेश वर्मा, सत्येन्द्र वर्मा, राज अंसारी, आशा देवी, राधिका देवी आदि थीं। यह भी पढ़ें- बांझपन निवारण शिविर में 230 पशुओं का हुआ उपचार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.