हल्द्वानी, जनवरी 15 -- भीमताल। पर्वतीय क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता के चलते जिलाधिकारी ने पशुपालकों को समय से चारा उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए। यह निर्देश गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला, राज्य, केंद्र पोषित और 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक में दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले धनराशि को व्यय करने को कहा। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लक्ष्य में धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। वहीं स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में उरेडा विभाग के अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। हल्द्वानी और नैनीताल नगर क्षेत्र में बार-बार पेयजल लाइन लीकेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.