एटा, सितम्बर 14 -- सोमवार को लखनऊ से आए पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने जिले की कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही गोसरंक्षण हित में शासन द्वारा संचालित कीटाकरण अभियान की स्थिति का गांव-गांव पहुंच जायजा लिया। पशुपालन गोधन विभाग अपर निदेशक एवं शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव थरोली, अकबरपुर एवं निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव भदुआ एवं सुन्ना में एफएमडी, एलएसएडी टीकाकरण का स्थलीय सत्यापन किया। इसके साथ ही शीतलुपर ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगीपुर में मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट द्वारा किए जा रहे एलएसडी टीकाकरण का मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को लम्पी स्किन डिसीज से बचाव के संबंध में जानकारी दी, साथ ही पशुओं में इयर टैगिंग कराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पशुपालन वि...