मऊ, दिसम्बर 16 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हजारों पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अपने मवेशियों के इलाज के लिए महंगी दवाइयों का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने ग्रामीण पशुपालकों को सस्ती, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अहम कदम उठाया है। इसके तहत जनपद के सभी नौ ब्लॉकों में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में एक केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। पात्रता के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। पशुपालकों को एक ही केंद्र पर पशुओं से जुड़ी सभी प्रकार की दवाएं सस्ते दामों में उपलब्ध हो सकेगीं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की दो गुनी आय करने पर जोर दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.