जहानाबाद, अप्रैल 8 -- जिले में 17 जगहों पर आयोजित होंगे चिकित्सा शिविर-सह- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित शिविर करीब 200 पशुओं की जांच जहानाबाद, नगर संवाददाता। सात निश्चय- टू के तहत पशुपालकों को बांझपन रोग के सही उपचार एवं रोग प्रबंधन के विषय में जानकारी के लिए पशु बांझपन निवारण चिकित्सा शिविर-सह- जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मानद प्रतिनिधि भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अमरेन्द्र कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिता कुमारी के द्वारा सभी पशुपालकों से निवेदन किया गया कि वे पशुओं को शिविर स्थलों में लेकर जरूर जायें। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा जिले में चलाये जाने वाले कुल 17 शिविरों के विषय में जानकारी दी गई। विभिन्न पशु चिकित्सालयों के क्षेत्रान्तर्गत ...