बलिया, मार्च 20 -- सुखपुरा। पशुपालकों एवं पशुपालन कर्मीको के प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना के तहत शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के डवाकरा हाल में पशु चिकित्सक डॉ1 रमाकांत गौतम, डॉ संजय कुमार,डॉ संजीव कुमार ने गांव से आए पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन की वृद्धि एवं रखरखाव की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा पशुओं को वैज्ञानिक विधि से तैयार किए गए हरे चारे नैपियर घास के उत्पादन के बारे में भी गहनता से बताया गया। इस मौके पर अनुज सिंह, दिलिप कुमार, संजय कुमार, शौरभ मिश्रा, प्रमोद तिवारी, स्वामीनाथ राम,नंदू पासवान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...