मधुबनी, अप्रैल 12 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के सचिव डा. एन सरवण कुमार के निर्देश के आलोक में जिले में सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि कृषि एवं पशुपालन विभाग इसके लिए काम शुरू किया है। यहां पर किसान सलाहकारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालन एवं मत्स्यपालन से जुड़े किसानों से संपर्क कर आवेदन भरवाने का आदेश दिया गया है। जिले में लगभग 3.5 लाख किसान पीएम किसान योजना से लाभान्वित हैं, जिनमें बड़ी संख्या पशुपालन से भी जुड़ी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में दुग्ध उत्पादन, बकरीपालन और मुर्गीपालन प्रमुख आजीविका स्रोत हैं, लेकिन कार्यकारी पूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.