विकासनगर, फरवरी 21 -- प्रखंड की सीडी बड़कोटी ग्राम पंचायत में शनिवार को पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकाी डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को अपने पशुओं की उचित देखभाल, स्वस्थ पालन पोषण और वैज्ञानिक विधियों से परिचित कराना है। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छता और रोग निवारण पर विस्तृत जानकारी देते हुए पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि पशुपालक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.