बक्सर, दिसम्बर 15 -- पेज चार के लिए ------ पांच दिवसीय अयानत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मिला व्यवहारिक ज्ञान उचित खान-पान व प्रबंधन से बकरियों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर के साफाखाना रोड स्थित अयानत सभागार में सोमवार को बकरी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन संस्था के सचिव मनोरंजन कुमार एवं सीईओ सैय्यद वहाब ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि बकरी पालन आज के समय में कम पूंजी में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय बनकर उभरा है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बकरी पालन से संबंधित अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। संतुलित आहार, चारा प्रबंधन, ...