शाहजहांपुर, मार्च 25 -- निगोही। मंगलवार को ब्लाक डवाकरा भवन में पशु पालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा़ डीके सिंह ने पशु पालकों को पशुओं के रख-रखाव,उनकी सेहत से जुड़ी तमाम बाते बताई। उन्हौने कहा बच्चे की भांति पशुओं का ख्याल रखना चाहिए। छोटी से छोटी बीमारी के बारे में चिकित्सकों से राय ले। इस अवसर पर डा़ प्रवीण सक्सेना, प्रदीप, संतोष, सुरजीत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...