लोहरदगा, मई 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में गोविंद एलॉयज लिमिटेड द्वारा पशुपालकों, वेटनरी प्रैक्टिशनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए विशेष सेमिनार गोविंद मीट का आयोजन किया गया। जिसमें 80 लोगों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य झारखंड के पशुपालकों को 100 प्रतिशत नेचुरल पशु आहार के लाभों से अवगत कराना, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम में कंपनी प्रतिनिधियों ने गोविंद ग्वाला फीड के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। बताया गया कि गोविंद ग्वाला सुपर 10 लीटर तक दूध देने वाली गायों के लिए, गोविंद ग्वाला ट्वेंटी वन 21 लीटर तक दूध उत्पादन वाली गायों के लिए और गोविंद ग्वाला ट्वेंटी फोर गोल्ड 21 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के लिए तैयार किया गया है।सेमिनार में किसानों और पशुपालकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गोविंद ग्व...