पटना, अप्रैल 14 -- Pashupati Paras Health Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अभी आईसीयू में हैं। वरीय चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। जैसे ही यह खबर केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान को मिली, वह मंगलवार को अपने चाचा पारस से मिलने अस्पताल पहुंच गए। चिराग ने उनका हालचाल जाना और स्वस्थ होने की कामना की। भतीजे ने मतभेद को दरकिनार कर अपने चाचा को गले भी लगाया। बता दें कि चाचा-भतीजा में विवाद के बाद लोजपा में टूट हुई थी, जिसके बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई थी। रालोजपा चीफ पशुपति कुमार पारस का पटना के कंकड़बाग स्थित साईं अस्पताल में इलाज चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.