पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार
गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त पशुपतिनाथ ने जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को केंद्र में रखकर प्रशासन कार्य करेगा। शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्रेमलता मुर्मू ने 32वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.