रांची, जून 8 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) परिसर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार को महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी आचार्य सुनील कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जिसके बाद भगवान शिव परिवार की महाआरती की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन वानिकी संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार चक्रवर्ती और उनकी पत्नी डॉ. तनुश्री चक्रवर्ती ने कराया। मौके पर डॉ. शैलेंद्र रजक, डॉ. अनिल कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...