नवादा, मई 4 -- जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा मई 2026 माह में पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एंबुलेटरी वाहन पशु चिकित्सा शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पशुपालकों को निःशुल्क परामर्श, उपचार एवं आवश्यक जागरूकता प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम की तिथियाँ जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.दीपक कुमार कुशवाहा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शिविरों का आयोजन 05 मई से 21 मई तक होगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों अकबरपुर, वारिसलीगंज, गोविंदपुर, नरहट, रोह, पकरीबरावां एवं हिसुआ की चयनित पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में संबंधित प्रखंड के प्रभारी पशु चिकित्सक ...