रामगढ़, जुलाई 18 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 43 चयनित लाभुकों के बीच मुर्गी पालन, बत्तख पालन, बकरा पालन एवं सूकर पालन इकाइयों का वितरण किया गया। पशुधन की आपूर्ति झारखंड विकास पशु फार्म द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणू देवी, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र महतो, उपप्रमुख धर्मधीर महतो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शशि सिन्हा, मुखिया राजीव मेहता, रविंद्र महतो उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से लाभुकों की आय मे...