पशुधन विकास योजना से पांच लाभुकों को मिली बकरी
गुमला, मई 19 -- भरनो। प्रखंड परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा चयनित पांच लाभुकों के बीच बकरी वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मनोज झा ने सभी लाभुकों को 8-8 बकरी और 2-2 बकरा प्रदान किया। इस मौके पर प्रमुख ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर लाभुक वृहत स्तर पर पशुपालन करें। उन्होंने कहा कि बकरियों का बेहतर पालन-पोषण कर उनकी संख्या बढ़ाएं और इससे होने वाले मुनाफे से आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम में विभागीय कर्मियों ने लाभुकों को पशुपालन संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- बकरी पालन करें, मिलेगा 90 फीसदी अनुदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.