गुमला, मार्च 10 -- जारी। परमवीर अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत बत्तख चूजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के अंतर्गत जिला परिषद समिति द्वारा चयनित पांच लाभुकों को 15 दिन के 30-30 बत्तख चूज़ों की एक-एक इकाई प्रदान की गई।कार्यक्रम में मुन्नू टोप्पो, मेरी मार्गेट लकड़ा, संदीप कुजूर, ईडन लकड़ा और प्रशांति कुजूर को बत्तख के चूज़े वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। बत्तख पालन ग्रामीण परिवारों के लिए आय का अच्छा स्रोत बन सकता है। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी चैनपुर सह जारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने लाभुकों को बत्तख पालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.