फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। पशुपालन विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने और गौशालाओं को व्यवस्थित करने के लिए राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। गौशाला का निरीक्षण कराते हुए पशुओं को चारा पानी, भूसा और भूमि पर हरा चारा की पैदावार बढ़ाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शहर के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राज्यमंत्री ने पशुधन व दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की लाभकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के साथ नन्द बाबा दुग्ध मिशन का प्रचार-प्रसार करने व स्वदेशी गोवंशों के सम्वर्द्धन कराने की बात कही। बकरी, भेड़ एवं मुर्गी पालन योजना में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता रखे। जिससे गरीब पशुपालकों के जीवन में समृद्धि लाई जा सके। बारिश के पहले पशुओं को टीकाकारण कराने...