गुमला, मई 9 -- घाघरा। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शनिवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में लाभुकों के बीच बकरा-बकरी एवं पोल्ट्री यूनिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 11 लाभुकों को बकरा-बकरी यूनिट तथा चार लाभुकों को पोल्ट्री यूनिट प्रदान किया गया। बकरी पालन के लिए प्रत्येक यूनिट में दो बकरा और आठ बकरी, जबकि पोल्ट्री यूनिट के तहत प्रति लाभुक पांच सौ मुर्गी के चूजे दिए गए। प्रमुख सविता देवी ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगी। मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सीमा एक्का, मुखिया राजेश बड़ाईक सहित कई लाभुक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अनगड़ा में 42 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण यह भी पढ़ें- स्वरोजगार अपनाकर ग्रामीण युवा व महिलाएं बन सकते हैं आत्मनिर्भर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.