चक्रधरपुर, मार्च 8 -- बंदगांव,संवाददाता। कराईकेला थाना के नकटी पंचायत में पशुधन योजना के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरा-बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, जिप सदस्य बसंती पूर्ति की उपस्थिति में 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया। इस अवसर पर गागराई ने कहा कि रोजगार के लिए अनुदान पर बकरी पालन के लिए सरकार पशुधन दे रही है ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। बकरी पालन आमदनी का एक अच्छा स्रोत है। इससे किसान समृद्ध बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक लाभुक को अनुदान पर चार बकरियां व एक बकरा दिया जा रहा है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लाभुक जरूर उठाएं। मौके पर बसंती पूर्ति ने कहा कि लाभुकों के बीच बकरा-बकरी वितरण का मुख्य उद्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.