लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को प्रदेश के 15 जिलों के 30 वृहद गो संरक्षण केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसमें हरदोई जिले में 7, शाहजहांपुर में 6, गोरखपुर, जालौन, अलीगढ़ तथा बस्ती में 2- 2 एवं फर्रूखाबाद, सीतापुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, बिजनौर, फतेहपुर, बांदा तथा हापुड़ में 01-01 वृहद गो संरक्षण केन्द्रों का शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक केंद्र में लगभग 400 गोवंश को संरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर कहा कि वृहद गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना से न केवल गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि उनके लिए चारा, पानी, चिकित्सकीय सुविधाएं एवं स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। इन वृहद गो संरक्षण केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिनमें पर्याप्त भू...