पशुधन मंत्री को गुमराह कर गये पशु चिकित्साधिकारी
बदायूं, अक्टूबर 3 -- पशुधन मंत्री के अभिगांव गोशाला में निरीक्षण के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पशु चिकित्साधिकारी ने अव्यवस्थाओं और लापरवाही को छिपाने के लिये आननफानन में नया उपचार रजिस्टर तैयार कर मंत्री को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश नाकाम हो गयी। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के अभिगांव गोशाला में दौरा की सूचना के बाद पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। म्याऊं पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला का उपचार रजिस्ट्रर आनन-फानन में नया तैयार कर डाला। निरीक्षण के दौरान जब पशुधन मंत्री ने गोशाला में गोवंश के इलाज और दवा वितरण का ब्योरा मांगा तो पशु चिकित्साधिकारी ने बड़ी तत्परता से रजिस्टर उनके सामने रख दिया, लेकिन मंत्री ने रजिस्टर के पन्ने पलटे तो पन्नों की ताजगी, एक ही लिखावट और एक जैसी स्याही को देखकर उन्हें संदेह हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.