लखनऊ, अगस्त 10 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 9 से 29 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 6 अक्तूबर तक किया जा सकेगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ही स्वीकार होंगे। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी।

भर्ती प्रक्रिया आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की मंजूरी के बाद सोमवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी की गई। भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये है। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले परीक्षा शुल्क देना होगा। पशुधन प्रसार अधिकारी सामान्य ...