लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य सरकार पशु चिकित्सा सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। पशुपालन को एक उद्योग के रूप में स्थापित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। यह बात अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने कही। वह मंगलवार को पशुपालन निदेशालय में पशुपालन विभाग एवं इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 'पशुधन क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों की खोज' विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च उत्पादन क्षमता वाले गोवंश का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उद्यमियों से साहीवाल, गिर और थारपारकर जैसी स्वदेशी नस्लों के संवर्धन हेतु आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने 'नंद बाबा दुग्ध मिशन' के ...