पशुचोरी में कई संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
गंगापार, जून 7 -- कुछ दिन पूर्व डाबर गांव के एक पशु पालक के यहां से चोरी गई चार भैसों का खुलासा जल्द हो सकता है। मेजा पुलिस ने चोरी गई भैसों की जानकारी के लिए करमा गांव से कुछ संदिग्धों को वाहन समेत उठाया है। इनसे पूछताछ हो रही है। डाबर गांव के पशुपालक कमलेश कुमार दर्जन भर दुधारू पशु पाल रखे हैं। 31 मई की रात जब वह व उनका परिवार छत पर सोने चला गया तो पशुशाले में पहुंच चोर पांच भैंस खोल ले गए, जिसमें एक भैंस भाग कर लौट गई थी। चोरी की इस घटना की शिकायत उन्होंने मेजा पुलिस से कर रखी थी। घटना के बाद से पुलिस चोरी का खुलासा करने में जगह-जगह पता लगाने में जुटी रही। सूत्रों की मानें तो पशु तस्करों का गिरोह मेजा के विभिन्न गांवों में सक्रिय है, जो दिन के समय रेकी करने के बाद रात हो जाने पर पशु को वाहन पर लादकर उठा ले जाते है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.