किशनगंज, अप्रैल 17 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 17 अप्रैल को 98वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन लोधाबाड़ी, रायपुर, पोठिया प्रखंड में किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. राखी भारती ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस दौरान लगभग 25 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंजः पशुचिकित्सा शिविर ...