पशुचिकित्सा कर्मी ने हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, जांच
साहिबगंज, जून 30 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ के हाथीगढ़ स्थित पशुचिकित्सा केंद्र में पदस्थापित चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महमूद आलम(39) ने बाए हाथ का नस काटकर कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे इलाज हेतु राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति में सुधार होने की बात कही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिबगंज के हबीबपुर पाइप लाइन के महमूद आलम तीनपहाड़ के पशु चिकित्सा केंद्र में पदस्थापित है। उन्होंने अपने बाए हाथ का नस काटकर कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया । पुलिस को इसकी जानकारी तब मिली जब मंगलवार की सुबह पास के ही एक बच्चे ने अपनी बकरे के लिए दवा लाने गया और मोके पर खून से लथपथ बेसुध पड़े एक व्यक्ति को वहां देख घरवालों को आकर जानकारी दी। तुरंत तीनपहाड़ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.