सिद्धार्थ, दिसम्बर 10 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मरवटिया गांव में पशुचर की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को तहसीलदार रवि कुमार यादव ने राजस्व टीम के साथ पहुंच कर हटवा दिया है। कुछ जमीन पर सरसों की बुवाई की गई थी जिसे बीडीओ के माध्यम से सचिव को सौंप दिया है। उसका उपयोग गोशाला आदि में किया जाएगा। मरवटिया गांव में करीब सात एकड़ भूमि कुछ लोगों ने कब्जा कर रखी थी जो की पशुचर के नाम से दर्ज है। जिसके लिए लगातार उचाधिकारियों से शिकायत की जा रही थी। मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार के दिशा-निर्देश पर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि बार-बार मौखिक और नोटिस के द्वारा मना करने के बावजूद जमीन पर गेहूं की बुवाई कर दी थी जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे। बताया कि जब प्रशासनिक आमला पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.