लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण को और सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से रोगों की निगरानी, रोकथाम तथा समयबद्ध नियंत्रण के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्री सिंह सोमवार को लखनऊ में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित विश्व जूनोसिस दिवस-2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों (जूनोसिस) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- जूनोसिस दिवस पर छात्रों ने किया ज...