बिजनौर, फरवरी 11 -- पशुओं से लदी एक पिकअप गाड़ी का पीछा करने पर चालक ने हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने की कोशिश की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांतीय महामंत्री धूंधली तबीबपुर निवासी जीतेंद्र बैस ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह अपनी गाड़ी से गोहावर की और जा रहे थे। इसी दौरान हसपुरा चौराहे से थोड़ा आगे शंका होने पर उन्होंने एक पिक अप गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जिसके बाद कुछ अन्य लोगों की सहायता से उन्होंने गाड़ी को रुकवाया। उसमे सवार चार लोगों में तीन भागने में सफल हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। उनके अनुसार पिक अप में 14 भैस बुरी तरह भरे हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.