नोएडा, अप्रैल 14 -- दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे-91 पर पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा। आरोपी अवैध रूप से पशुओं को ठूंसकर ले जा रहे थे। ट्रक से 36 भैंसें बरामद हुईं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक एक युवक विकास कसाना ने सोमवार की रात सूचना दी कि एक ट्रक राजस्थान से गाजियाबाद की ओर जा रहा है। उसमें भैंसों को अवैध रूप से क्रूरता के साथ भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बील गांव के पास वाहन को रुकवाकर चेक किया तो उसमें 36 भैंसें ठूंसकर भरी मिलीं। सभी भैंसों को सुरक्षित रूप से खंडेरा गोशाला में भेजा गया। इस प्रकरण में चालक शाहिद उर्फ सरफुद्दीन, उसके साथी मोहम्मद शाहरुख कुरैशी और हसीफ कुरैशी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शाहरुख और हासिफ को गिरफ...