मैनपुरी, अगस्त 21 -- मैनपुरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गोवंश में लंपी रोग फैलने के बाद मैनपुरी में भी पशु विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि जिले में अभी तक लंपी रोग का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन संक्रमण की आशंका को देखते हुए गोवंश में टीकाकरण शुरू करा दिया है। जिले की सभी गोशालाओं में आश्रित गोवंश को वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। वहीं पशुपालकों से गोवंश की उचित देखभाल करने का आवाह्न किया है। जनपद में पांच लाख 41 हजार 100 पशु हैं। जिनमें 93500 गोवंश हैं। इस समय खुरपका मुंहपका की बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण चल रहा है। ये टीकाकरण सात सितंबर तक पूरा होना है। इससे पहले पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में गोवंश में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए मैनपुरी जनपद में भी सतर्कता बरती जा रही ...