पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले के विभिन्न गांवों में पशुओं की बांझपन की समस्या से निजात दिलाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा विशेष पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि जिले के 14 प्रखंडों के 36 चयनित गांवों में शिविर लगाया जाएगा। 11, 13, 15 एवं 16 अप्रैल को गांवों में शिविर आयोजित कर पशुओं का उपचार किया जाएगा। प्रत्येक शिविर के लिए एक नोडल पदाधिकारी एवं दो पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। तीन सदस्यीय टीम शिविर में पहुंचकर पशुओं की जांच कर बांझपन की समस्या का बारीकी से इलाज करेगी। इसके साथ ही पशुओं को अन्य सामान्य बीमारियों के लिए भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा आवश्यक दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी। पशु बांझपन एक गंभीर समस्या है, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.