शाहजहांपुर, मार्च 9 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। जिले में पशुओं में तेजी से फैल रहे खुरपका-मुंहपका रोग ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पशु इस बीमारी की चपेट में आने से पशुओं में तेज बुखार, मुंह में छाले और खुरों में घाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। कई पशु गंभीर हालत में पहुंच गए हैं और कुछ के मरने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग की ओर से जिले भर में व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले में करीब पांच लाख 40 हजार पशुओं को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए पशु चिकित्सालयों में तैनात 14 चिकित्सक के साथ 100 से अधिक पैरावेट लगाए गए हैं। ये टीमें गांव-गांव जाकर घर-घर पशुओं का टीकाकरण करेंगी, जिससे कोई भी प...