औरैया, जनवरी 22 -- फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोयला के मजरा ग्राम चिरैयापुर में पशुओं में मुंहपका, खुरपका व घुड़का बीमारी फैलने से हड़कंप मच गया है। बीते तीन-चार दिनों में गांव में एक दर्जन से अधिक भैंसों, एक बछड़े और कई बकरियों की मौत हो चुकी है। अचानक हो रही मौतों से पशुपालकों में दहशत का माहौल है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बीमारी तेजी से फैल रही है, लेकिन अब तक गांव में न तो पशु चिकित्सक पहुंचा और न ही टीकाकरण की समुचित व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्षों से गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ और इसी लापरवाही के चलते बीमारी ने विकराल रूप ले लिया। कई पशु अभी भी बीमार हालत में हैं, जिनका समय रहते इलाज नहीं हुआ तो मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। ग्रामीण मुकेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.