मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- कांटी। डेयरी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को तिरहुत दुग्ध संघ द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति खोलने व पशुओं में नस्ल सुधार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसमें दो सौ से अधिक कृत्रिम गर्भाधान तक्नीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार मेहता, अपर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी व तिमुल के डॉ. मनोज चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालन राज रोशन ने किया। रजनीश कुमार, रंजन कुमार, मनीष कुमार, विजय सागर, अविनाश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...